जयपुर नागौर सेना रैली भर्ती 2019-2020: जयपुर, नागौर आर्मी रैली भर्ती कार्यक्रम जयपुर, नागौर, सीकर, टोंक ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश पत्र, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज, चिकित्सा परीक्षा, लिखित परीक्षा, लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम, परीक्षा परिणाम। जयपुर, नागौर सेना रैली भर्ती लम्बाई, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि विवरण आवेदकों की जानकारी के लिए निम्नलिखित है।
2. जयपुर सेना भर्ती आयु सीमा
(क) सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए उम्र 17 ½ से 21 वर्ष।
(ख) सैनिक तकनीकी, सैनिक क्लर्क, सैनिक क्लर्क, सैनिक स्टोर कीपर टेक्निकल, सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट और सैनिक ट्रेड्समैन श्रेणी के लिए उम्र 17 ½ से 23 वर्ष के बीच होना चाहिए।
(ग) हवलदार शिक्षिक के लिए उम्र उम्र 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
(घ) स्वचालित सर्वेक्षण नक्शानवीस (इंजीनियर्स ) के लिए आयु 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
(ई) जूनियर कमीशंड अधिकारी धर्म शिक्षक के लिए आयु 27 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
(च) जूनियर कमीशंड अधिकारी कैटरिंग के लिए आयु सीमा 21 से 27 साल होनी चाहिए।
3. जयपुर सेना भर्ती लंबाई
(क) सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक सैनिकट्रेड्समैन, जूनियर कमीशन अफसर कैटरिंग (एएससी ) /स्वचालित सर्वेक्षण नक्शानवीस (इंजीनियर्स) और हवलदार शिक्षक वर्ग के लिए ऊंचाई – 170 सेंटीमीटर
(ख) सैनिक तकनीकी और सैनिक नर्सिंग सहायक के लिए कम से कम ऊंचाई – 170 सेंटीमीटर.
(ग) सैनिक क्लर्क, सैनिक स्टोर कीपर तकनीकी श्रेणी के लिए ऊंचाई 162 सेंटीमीटर या 1.62 मीटर या 5 फिट 4 इंच होनी चाहिए।
(घ) धर्म शिक्षक, जूनियर कमीसंड अधिकारी के लिए लंबाई कम से कम 160 सेंटीमीटर या 1.60 मीटर या 5 फिट 3.3 इंच होनी चाहिए।
4. वजन : उपरोक्त सभी श्रेणियों के लिए वजन 50 किलो होना चाहिए।
सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ कैसे लगाएं तैयारी के लिए यहाँ क्लिक करें
5. छाती (सीना) : सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेंटीमीटर और फुलाने पर कम से कम 82 सेंटीमीटर होना चाहिए (मध्य क्षेत्र के सैनिक टेक्निकल एवं सैनिक नर्सिंग असिस्टेन्ट श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए छाती में 01 सेमी की छूट प्रदान की गई है)।
6. जयपुर सेना भर्ती योग्यता
(क) सैनिक जीडी: 10 वीं पास / हाई स्कूल / एसएसएलसी / मैट्रिक के कुल पूर्णांक में कम से कम 45 % अंक एवं प्रत्येक विषय में कम से कम 33% से कम नहीं होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार इंटरमीडिएट या 10 + 2 की परीक्षा पास की है तो भी उपरोक्त प्रतिशत का बंधन माना जायेगा।
(ख) सैनिक तकनीकी: 12 वीं पास / 10 + 2 / इंटरमीडिएट / हायर सेकंडरी भौतिक विज्ञानं, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ प्रत्येक विषय में 40 % एवं कुल योग के 50 % अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
(ग) सैनिक नर्सिंग असिस्टेन्ट : 12 वीं पास / 10 + 2 / इंटरमीडिएट / हायर सेकेंडरी भौतिक विज्ञानं, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी के साथ प्रत्येक विषय में कम से कम 40 % एवं कुल अंको के योग का 50 % से कम नहीं होना चाहिए।
(घ) अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता सैनिक लिपिक (क्लर्क)/स्टोर कीपर:- 12वीं या समकक्ष पास (कला,वाणिज्य या विज्ञान विषयो में) कम से कम 60 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। (10वीं या 12वीं में अंग्रेजी तथा गणित में कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। यदि प्रार्थी स्नातक या उच्च शिक्षा उत्तीर्ण है तब भी 12वीं के अंकों का प्रतिशत लागू होना अनिवार्य है।
(ई) हवलदार शिक्षिक ग्रुप एक्स : एमए / एमएससी / एमसीए या बीए / बीएससी / बीसीए / बीएससी (आईटी) बीएड के साथ।
(च) हवलदार शिक्षक ग्रुप Y: बीए/बीएससी/बीसीए/बीएससी (आईटी) बिना बीएड के।
(छ) स्वचालित सर्वेक्षण नक्शानवीस (इंजीनियर्स): उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/शिक्षा बोर्डद्वारा मैथमेटिक्स (गणित) के साथ बीए / बीकॉम / बी एससी / BE / बीटेक डिग्री होना चाहिए तथा 12 वीं कक्षा (10 + 2) में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के साथ मुख्य विषय के रूप पास होना चाहिए।
(ज) धर्म शिक्षक: पंडित, मौलिवी, ग्रंथी एवं पादरी के लिए आवेदक को किसी भी विषय मे BA/ स्नातक के अतिरिक्त अपने स्वयं के धार्मिक मज़हब मे अपेक्षित योग्यता होनी चाहिए।
जयपुर सेना रैली भर्ती 2019 Admit Card Click Here
7. फिजिकल फिटनेस टेस्ट-PFT: शारीरिक स्वास्थ्य टेस्ट (पीएफटी) 100 नंबर का होता है जिसका विवरण निम्नलिखित है: –
(क) 1.6 किमी या 1600 मीटर या 1 माइल की दौड़।
(ख) पुल अप्स।
(ग) झिक झाक बैलेंस।
(घ) 9 फुट का खड्ढा कूद।
8. सैनिक सभी ग्रुप के लिए: सैनिक सभी ग्रुप के लिए के लिए दौड़ 1.6 किमी (1600 मीटर या 1 माइल) के लिए समय एवं निर्धारित अंक निम्नलिखित प्रकार से हैं :-
(क) फर्स्ट ग्रुप : दौड़ 5 मिनट और 30 सेकंड के अंदर-60मार्क्स
(ख) सेकंड ग्रुप : दौड़ 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड – 48 मार्क्स
8. हवलदार शिक्षिक: दौड़ 1.6 किमी (1600 मीटर या 1 माइल) के लिए समय सीमा एवं निर्धारित अंक निम्नलिखित प्रकार से हैं :-
(क) फर्स्ट ग्रुप : दौड़ 5 मिनट और 30 सेकंड के अंदर-60 मार्क्स
(ख) सेकंड ग्रुप: दौड़ 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड-48 मार्क्स
10. पुल अपस (Beam): पुल अपस की संख्या एवं उनके निर्धारित अंक निम्नलिखित प्रकार है:-
(क) 10 पुल अप – 40 मार्क्स
(ख) 9 पुल अप – 33 मार्क्स
(ग) 8 पुल अप – 27 मार्क्स
(घ) 7 पुल अप – 21 मार्क्स
(ई) 6 पुल अप – 16 मार्क्स
11. बैलेंस(झिग झाग ): बैलेंस में सिर्फ पास होना चाहिए इसके लिए कोई अंक निर्धारित नहीं किया गया है।
12. 9 फुट का खड्ढा कूद : 9 फुट कूद में सिर्फ पास होना चाहिए इसके लिए कोई अंक निर्धारित नहीं किया गया है।
Jaipur Army Rally Bharti Program 2019-2020


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें